फाउंडेशन द्वारा बच्चियों के विवाह में सहायता दी गई

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सामाजिक कार्य में अग्रणीय संस्था मदद फाउंडेशन द्वारा  एक विधवा बहन की दो बच्चियों की शादी में आर्थिक मदद की गई। मदद फाउंडेशन की तरफ से मदद स्वरूप  21000/-  रुपए की राशि आशु सिंह जी सूरपुरा कोष से भेंट की गई और 10500/- रुपए की राशि पार्षद रणवीर सिंह राजावत व उनके सहयोगियों दल की तरफ से परिवार को भेंट की गई मदद फाउंडेशन की तरफ से इस समय मदद के दिलीप सिंह सफेड़ रणवीर सिंह राजावत पार्षद नरसी सिंह राठौड़, अभिमन्यु गुजर, दशरथ सिंह, कुकी सिंह, निखिल सिंह, देवेंद्र सिंह सिंघासन, संजय सिंह सिघासन, दीपेंद्र सिंह मिड्ढा आदि उपस्थित रहे पीड़ित परिवार की तरफ से मदद फाउंडेशन और समस्त भामाशाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। 

संस्था के एडमिन गणपत सिंह गांवड़ी ने बताया की संस्था हर क्षेत्र में मदद करने का प्रयास कर रही है पिछले साल ही संस्था के एक सक्रिय सदस्य के 1 लाख 11000 का मायरा भरा गया था। हम लोग ज्यादा कोशिश ये करते है की मदद को प्राप्त करने वाला परिवार उसका हकदार होना चाहिए। क्योंकि अक्सर ये देखने में आता है सहायता उचित व्यक्ति तक पहुंच ही नही पाती है। संस्था अब तक 450 परिवारों की मदद कर चुकी है ओर आगे भी करती रहेगी। लोगो को फिजूलखर्ची छोड़ के सेवा का भाव जगे इसलिए प्रसार करते है जिस से लोग आगे से आगे आए। पीड़ित परिवार की पहचान और स्थान गुप्त रखने का प्रयास किया जाता है।