शाही लवाजमे के साथ मे निकली प्रभू श्रीराम की शोभायात्रा

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के खोरा रोड से बुद्धवार को हिंदू नव संवत्सर के उपलक्ष में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में श्री राम प्रभु की विशाल शोभायात्रा हाथी, घोड़े, रथ आदि के शाही लवाजमे के साथ निकली गई। शोभा यात्रा के दौरान आसपास के क्षेत्र के प्रसिद्ध संत व जनप्रतिनिधियों में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार शोभायात्रा शाम 4 बजे खोरा रोड स्थित केडी पैलेस से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।जिसमे लोग डीजे की  धुन पर नाचते गाते हुए रवाना हुए।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान राम दरबार, शंकर पार्वती सहित कई देवी देवताओं की सजीव झांकिया सजाई गई। जिनको देखकर लोग आनंदित हो गए। शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी  की गई । इस दौरान लोगो ने जय श्रीराम, हर हर महादेव, हिंदू जागेगा देश जागेगा सहित कई नारे लगाए। जिससे मनोहरपुर नगरी का संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। 

कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य मनीष यादव, युवक कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रवीण व्यास  सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनका भी ग्राम जनता ने भव्य स्वागत किया। 

इस दौरान छारसा धाम के संत छीतरदास महाराज, कुंडाधाम के संत प्रहलाददास महाराज सहित कई संत ने भी  कार्यक्रम में  शिरकत की।  इस दौरान करीब 7000 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।