भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का किया भव्य स्वागत

बड़बड़वाल ने हल व गीता भेंट कर किया सम्मान

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के टोल प्लाजा पर भाजपा नेता ट्रक यूनियन शाहपुरा के अध्यक्ष मुकेश बड़बड़वाल ने दिल्ली से जयपुर जाते वक्त नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भव्य स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का 51 किलो की माला हल एवं गीता भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में मांगलिक गीत गाकर सम्मान किया। एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जिंदाबाद, भाजपा नेता मुकेश बड़बड़वाल जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। जिससे आसपास का क्षेत्र नारों से गूंज उठा। 

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हाथ हिला कर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उनके साथ में जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, कैलाश चौधरी, अलवर सांसद महंत बालक नाथ, भाजपा नेता तिजारा से संदीप दायमा आदि साथ थे। इस मौके पर कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।