पर्यावरण योद्धाओं व समाजसेवियों का सम्मान समारोह होगा : ज्ञानेन्द्र रावत

आगामी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर

www.daylife.page 

नई दिल्ली। आगामी 22 अप्रैल, पृथ्वी दिवस पर दिल्ली में जहां सबसे पहले 1932 में गांधी जी पधारे, उस हरिजन सेवक संघ के किंग्सवे कैंप स्थित मुख्यालय में नव प्रभात जन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के अवसर पर देश के पर्यावरण रक्षा,  जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण और सौर ऊर्जा के प्रचार -प्रसार व इस हेतु जन जागरण तथा समाज सेवा में अपने जीवन को होम करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया जायेगा। 

यह जानकारी देते हुए पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि इस पृथ्वी सम्मेलन में पुष्पेंद्र सिंह, पंकज चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, डा. जितेंद्र नागर, रामबाबू तिवारी (उप्र), संजय गुप्ता (मप्र), पंकज मालवीय ( बिहार),  राम भरोस मीणा (राजस्थान),  सुश्री राधिका भगत (पंजाब), डा. अनुभा पुंढीर, मनोज सती व चंदन सिंह नयाल (उत्तराखण्ड), कुमारी नेहा मेहता व कुमारी किंजल पाण्डया ( गुजरात) व समाजसेवी हरपाल सिंह राणा (दिल्ली) व संजीव कुमार (उप्र) आदि के अलावा पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया जायेगा। 

इस बारे में नव प्रभात जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुमन द्विवेदी व ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. जगदीश चौधरी ने बताया कि जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण मित्रों व जल योद्धाओं को प्रख्यात पर्यावरणविद अनुपम मिश्र व सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति पुरस्कार व समाजसेवियों को प्रख्यात समाजसेवी बाबा आमटे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा पर्यावरण कार्यकर्ताओं को पर्यावरण प्रहरी व वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह लापोडिया व हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष प्रख्यात गांधीवादी शंकर कुमार सान्याल प्रदान करेंगे।