आम आदमी पार्टी की 13 मार्च को तिरंगा यात्रा : पीयूष शर्मा

www.daylife.page 

जयपुर। आम आदमी पार्टी की राजस्थान में 13 मार्च को भव्य तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है जिसको लेकर पूरे प्रदेश के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश है। इस यात्रा में आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। 

कयास ये भी लगाए जा रहे है कि इस महीने के अंत तक पार्टी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर देगी जिससे संगठन को और मजबूत किया जा सके। इस विषय पर आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों मैं जिला स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वार्ड स्तर पर बैठके आयोजित कर अधिक से अधिक संख्या मैं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे है, अब तक राजस्थान प्रदेश मैं चार लाख से अधिक लोग पार्टी की सदस्यता ले चुके है जो संख्या निरंतर बढ़ रही है। 

आगे पीयूष शर्मा ने कहा की कांग्रेस सरकार  मोहल्ला क्लिनिक को कॉपी कर राजस्थान में जनता क्लिनिक शुरू तो किए. लेकिन यह योजना फेल हो चुकी है। विकास का असली मॉडल आम आदमी पार्टी ही देगी। राजस्थान के मुखिया केवल अपनी कुर्सी के चक्कर में विधायकों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है और विधायकों की सुविधाओं पर ही ध्यान दिया जा रहा है। जनता की सुविधा साइड कर दी गई है। जिसका खामियाजा कांग्रेस भुगतेगी। वहीं भाजपा भी कमजोर विपक्ष के रूप में साबित हुई है। अब राजस्थान की जनता के सामने केवल आम आदमी पार्टी ही तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है।