22 अप्रैल (पृथ्वी दिवस) को लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया जायेगा


www.daylife.page 

गाजियाबाद। गत दिवस इंदिरा पुरम के न्याय खण्ड स्थित सुपरटैक आईकान में प्रयास एक आशा संस्था की प्रमुख श्रीमती जयश्री सिन्हा के आवास पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख पर्यावरण कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत के संयोजकत्व में विश्व जल परिषद के सदस्य गिफ्ट के अध्यक्ष डा. जगदीश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिल्ली में नव प्रभात जनसेवा संस्थान द्वारा आयोजित पर्यावरण सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से विभूषित  होने वाले राजस्थान के जयपुर जिले के लापोडिया गांव निवासी राजा लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया जायेगा। 

इनके अलावा देश के विभिन्न अंचलों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महती योगदान देने वाली दस प्रतिभाओं को प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा और अनुपम मिश्र स्मृति सम्मान से व वृक्षारोपण, प्लास्टिक विरोधी तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकताअभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को वृक्षमित्र, तथा पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

बैठक की जानकारी देते हुए बीमा विषयक मामलों के विशेषज्ञ व पर्यावरण प्रेमी विनय खरे ने बताया कि बैठक में नवप्रभात जनसेवा संस्थान की प्रमुख श्रीमती सुमन द्विवेदी, नरचर प्लानेट की प्रमुख श्रीमती अनुभा जैन, उड़ते पंख की प्रमुख श्रीमती शैली अग्रवाल, पर्यावरण मामलों की जानकार श्रीमती अनिला रामपुरिया, पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ एवं लेखक प्रशांत सिन्हा, जल शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, बल्लभगढ़ के निदेशक संजय गुप्ता, 100 करोड़ ट्री अभियान के आशीष शर्मा, अवधेश तिवारी व सुशील कुमार सिन्हा, नदी पुत्र अशोक उपाध्याय, प्रो सतेंद्र पाल मलिक,पर्यावरण प्रहरी अनिल कुमार महाशय व समाजसेवी अनिल रस्तोगी व प्रयास एक आशा की स्मृति अनुपम आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी।