राहुल गांधी के साथ महिला सदन अध्यक्ष ज़ाहिदा शबनम ने किए कदमताल

राहुल गांधी से ज़ाहिदा शबनम ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर की बातचीत

महिला सदन के कामकाज की भी जानकारी दी 

www.daylife.page 

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज दौसा के काला खोंह से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिला सदन जयपुर की अध्यक्ष जाहिदा शबनम ने भी कदमताल किए और राहुल गांधी से महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा की। राहुल गांधी ने जाहिदा शबनम से महिला सदन के बारे में जानकारी ली जिस पर जाहिदा शबनम ने महिला सदन के कामकाज की जानकारी राहुल गांधी को दी। 

इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान में महिलाओं के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर भी जानकारी ली जिस पर जाहिदा शबनम ने राहुल गांधी को बताया कि गहलोत सरकार की ओर से कई अच्छी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन महिलाओं को तब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा जब तक जमीन पर सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होगा। हालांकि इस दौरान जाहिदा शबनम ने गहलोत सरकार की उड़ान योजना के तहत फ्री सेनेटरी नैपकिन की तारीफ करते हुए राहुल गांधी को  फीडबैक भी दिया।

सशक्तिकरण के लिए और कदम उठाए कांग्रेस 

राहुल गांधी के साथ तमाम महिलाएं अपने आप को सहज महसूस करती हैं यही वजह है कि हजारों की तादाद में महिलाएं 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं। सरकार और कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि महिला सशक्तिकरण के लिए और कदम उठाए जाने चाहिए जिससे कि महिलाओं को राजनीति में और ज्यादा भागीदारी मिल सके।