महिलाओं ने मनाया आंवला नवमी का पर्व

प्रकाश चपलोत जैन 

www.daylife.page 

भीलवाड़ा।  शहर में महिलाओं ने आंवला नवमी का पर्व बडे हर्षोउल्लास से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने आंवले के पेड़ सहित भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में निवास करते है। इस कारण आंवले के पेड़ के पूजन के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता जाता है। बुधवार को श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर आंवले का विशेष श्रृंगार किया गया। यह जानकारी पं. अजय पाराशर ने दी।