साल का गरजता प्रीमियर ‘आरआरआर’, रविवार दोपहर 12 बजे

www.daylife.page 

मुंबई। राम की जबर्दस्त ज्वाला, भीम की भयंकर दहाड़ और, इन दोनों का जोरदार संगम जिसने एक इतिहास रच दिया! एंड पिक्चर्स के लिए यह अक्टूबर एक बड़ा त्यौहारआरआर लेकर आया है, जहां फिल्म ‘आरआरआर’ के साथ इस रविवार 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मिलकर इस साल के गरजते प्रीमियर से पर्दा उठाने जा रहे हैं। भव्यता के मास्टर एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो सबकुछ है, जिसकी आप कल्पना कर सकते थे और इसके अलावा भी बहुत कुछ शामिल है। धुआंधार एक्शन, जानदार विजुअल्स, अभूतपूर्व स्टंट्स, बेहतरीन कलाकार और एक ऐसी कहानी जो आपको बांधे रखेगी... जहां ये सारी खूबियां एक साथ हों, तो इसमें आश्चर्य नहीं कि आरआरआर ने तमाम रिकॉर्ड्स तोड़े और दुनिया भर में एक बड़ी सफलता हासिल की।

यदि इन खूबियों ने अब भी आपको आकर्षित नहीं किया तो आइए नज़र डालते हैं उन 7 कारणों पर जो इस रविवार 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे प्रसारित होने वाली आरआरआर को देखने लायक बनाते हैं, आरआरआर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दसवीं फिल्म है। 

आरआरआर अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की असली शूटिंग से पहले की रिहर्सल, ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट करने में पूरे 200 दिन लगे। शानदार विजुअल्स और बेमिसाल डायरेक्शन के साथ फिल्म आरआरआर, दो प्रसिद्ध क्रांतिकारियों अल्लुरी सीताराम राजू (चरण) और कोमारम भीम (रामाराव) की ज़िंदगी और अपने घर से दूर उनका सफर दिखाती है। राम और भीम, दोनों अलग-अलग विचारधाराओं के साथ पले बढ़े हैं, लेकिन दोनों का मकसद एक ही है। उनके रास्ते उन्हें एक दूसरे से मिलाते हैं और फिर उनके बीच दोस्ती का एक अटूट रिश्ता बन जाता है। यह फिल्म उनकी ज़िंदगी के उस दौर को दिखाती है, जब इन दोनों बागियों ने अपने देश के लिए लड़ने से पहले गुमनामी की ज़िंदगी गुजारी थी।