जाफ़र लोहानी
www.daylife.page
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे की होद की पाल में स्तिथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामचंद्र बुनकर ने बताया की राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। बुनकर ने बताया कि खेलों से शारिरीक व बौद्धिक विकास तो होता ही हैं साथ ही भाईचारा भी प्रगाढ़ होता हैं इसलिए कई खिलाड़ी उमंग के साथ इसमे भाग लेंगे। बुनकर ने बताया कि यहां आयोजित खेल में 2 टीम कबड्डी की और 5 टीम क्रिकेट की खेलेंगी।
इस कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्रीमती सुनीता प्रजापत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामधन गुर्जर, शाहपुरा पंचायत समिति सदस्य अशोक व्यास व सूफी निजामुद्दीन कादरी उपस्थित रहे।