तक्षशिला नि:शुल्क पुस्तकालय की सुपर-30 क्लासेज सुंदर लेख की परीक्षा ली

जाफ़र लोहानी

www.daylife.page

मनोहरपुर (जयपुर)। तक्षशिला नि:शुल्क पुस्तकालय की सुपर-30 क्लासेज सुंदर लेख (राइटिंग) की परीक्षा ली गई। मास्टर राजेंद्र बुनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें तीनों ग्रुपों (A,B,C) में तीन - तीन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा मोमेंटो पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। ए ग्रुप में प्रथम स्थान जोनी खजोतीया बी ग्रुप में कल्पना खटूमरिया और सी ग्रुप में अंजली खटूमरिया ने हासिल किया। 

जिनको गांव के बुजुर्ग चौथमल खटूमरिया के हाथों से पुरुस्कार वितरण किया गया। अध्यक्षता अर्जुन मोहनपुरिया ने की। अन्य स्थानों पर ए ग्रुप में द्वितीय स्थान दीपांशु मोहनपुरिया व तृतीय स्थान वंशिका व नवीन मोहनपुरिया ने प्राप्त किया। बी ग्रुप में द्वितीय स्थान कोमल मोहनपुरिया व तृतीय स्थान समर जाजोरिया ने प्राप्त किया। सी ग्रुप में द्वितीय स्थान जानवी बिदावत व तृतीय स्थान पलक खटूमरिया ने प्राप्त किया। इस नि:शुल्क सुपर-30 क्लासेज का ग्रामीणों ने प्रशंसा की। यह प्रबुद्ध जनों द्वारा की गई पहल गरीब लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।