www.daylife.page
मनोहरपुर (जयपुर)। आज तक्षशिला निःशुल्क पुस्तकालय शान्ति नगर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज रातावाल ने आकर पढ़ने वाले बच्चों की मोटिवेशनल क्लास ली तथा सफलता के टिप्स बताये।जिसमें बताया कि जीवन में हर व्यक्ति का लक्ष्य तय होना चाहिए उसी के अनुरूप पढ़ाई करने के घण्टे तय कर मेहनत करना चाहिए।इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। जो आज मेहनत करेगा उसका जीवन सुखमय होगा तथा जो आज समय गंवाएगा वह जीवनभर मजदूरी करता रहेगा।पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर।सभी बच्चों के उनकी बातें एकाग्रता से सुनी तथा वादा किया कि हम भी आपकी तरह मेहनत कर आगे बढ़ेंगे।
पुस्तकालय परिवार की ओर से उनको ज्योतिबा फुले की जीवनी दे कर सम्मानित किया गया।कांस्टेबल मुकेश रछोया ने भी कानून से जुड़ीं जानकारियां दी। नालन्दा फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन मोहनपुरिया ने सबका आभार जताया। हनुमान जाजोरिया, शम्भू खटूमरिया, कौशल्या देवी, वन्दना सैन, कमलेश केरवाल, महेश जड़वाल, लक्की खटूमरिया इत्यादि उपस्थित रहे।