भीलवाड़ा। अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा रतन अहीर सरपंच दरीबा को अहीर युवा मोर्चा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजस्थान ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा स्वागत किया गया। रतन अहीर सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति है जो कोरोना काल में भी सदैव सभी की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। अहीर सभी को रोटी, कपड़ा, मकान की सभी जरूरत पूरी हो ऐसा प्रयास हमेशा करते रहते है।
अहीर ने कहा कि आपने मुझ पर जो विश्वास जताया उसके लिए शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानन्द यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री सगठंन महेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा डाॅ सुनीता यादव, राष्ट्रीय सयोजक अहीर रेजीमेंट एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता साँवल राम यादव राष्ट्रीय सचिव बजरंग यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिशपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू यादव एवं सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी गण का बहुत बहुत आभार।