मुख्य सचिव निरंजन आर्य को 'जियो हेल्दी' पुस्तक भेंट

'जियो हेल्दी' पुस्तक स्वस्थ समाज के लिए मेरा एक सपना : डॉ. पी.डी. गुप्ता

www.daylife.page

जयपुर। मुख्य सचिव राजस्थान सरकार निरंजन आर्य को डॉ. पी.डी. गुप्ता (रिसर्चर, वैज्ञानिक एवं विज्ञान लेखक) द्वारा लिखित पुस्तक 'जियो हेल्दी' शनिवार को उनके निवास पर स्वतंत्र पत्रकार और पुस्तक के प्रकाशक सद्दीक अहमद ने भेंट की। 

इस अवसर पर श्री आर्य ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि मुझे इस पुस्तक की तलाश थी और जनसामान्य भी इस पुस्तक को पढ़कर निरोगी रह सकता है। डॉ. गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक 'जियो हेल्दी' के हर पृष्ठ को सम्बंधित रोगों से बचाव के स्केच द्वारा तैयार किया है। जिससे हिंदी भाषा पढ़ने वाले लोगों को पढ़ने के साथ चित्रों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक घर, परिवार में सभी सदस्यों के पढ़ने लायक, साधारण हिंदी भाषा में मुद्रित की गई है। 

पुस्तक 'जियो हेल्दी' में अनेक रोजमर्रा के क्रियाकलापों में कैसे सोये, कैसे बैठे, बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या खाएं, क्या नहीं खाएं, नींद नहीं आने का कारण, निवारण, कम्प्यूटर से लेकर खान-पान, रहन-सहन और अनेक बीमारियों के लक्षण एवं निवारण का तरीका इस पुस्तक में दर्शाया गया। पुस्तक के लेखक डॉ. पी.डी. गुप्ता का सपना है कि पुस्तक को ज्यादा से लोग पढ़कर अपना और अपनों का बेहतर भविष्य (स्वास्थ्य) बना सके। 'जियो हेल्दी' पुस्तक को 8005533850 नंबर पर फोन और व्हाट्सअप करके डाक, कोरियर से कहीं भी मंगवाया जा सकता हैं।