जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीप पर्व पर रात्रि में जयपुर शहर में की गई रोशनी का अवलोकन किया। राज्यपाल मिश्र विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती, अजमेरी गेट, चांदपोल, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल, रामबाग होते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर गए। उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवा कर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा। उन्होंने कहा कि सर्वत्र उजास का यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता जीवन के आलोक पथ का संवाहक है। उन्होंने दीप मालिकाओं से सज्जित, रोशनी से श्रृंगारित जयपुर की सराहना की।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीपावली पर जयपुर शहर की रोशनी का अवलोकन किया
www.daylife.page