घरों में रहकर ही परशुराम जयंती मनाई 


(डे लाइफ डेस्क)


मनोहरपुर (जयपुर)। हर वर्ष परशुराम जयंती ब्राह्मण महासभा मनोहरपुर द्वारा धूमधाम से मनाई जाती रही है परंतु इस बार कोरोना वायरस के चलते सरकार की गाइडलाइन लॉक डाउन की पालना के लिए लोगों द्वारा परशुराम जयंती घरों में रहकर मनाई गई। इसमे महेंद्र कुमार व्यास के निवास स्थान पर परशुराम जी की जीवित झांकी बनाकर परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर परिवार जन राजेंद्र व्यास, प्रवीण व्यास, सुरेंद्र व्यास, अक्षय व्यास, प्रमोद व्यास इत्यादि मौजूद रहे शिवांश व उत्कर्ष को परशुराम भगवान बनाया गया। यह जानकारी एडवोकेट अशोक व्यास ने दी हैं।