सड़क का नाम "आयुर्वेदाचार्य डा. हीरालाल शर्मा मार्ग" रखा जाए!


www.daylife.page 

नई दिल्ली। प्रो. (डॉ.) रामजीलाल जांगिड ने एक पत्र लिखकर दिल्ली की मुख्य मंत्री से मांग की है कि कल्याणपुरी, शाहदरा दिल्ली से ITO जाने वाली सड़क का नाम "आयुर्वेदाचार्य डा. हीरालाल शर्मा मार्ग" रखा जाए। 

उन्होंने पत्र लिखा कि हरभाषा को ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उस भाषा विशेष के लेखक ही समृद्ध करते हैं। आज भी कालिदास, शेक्सपीयर या भारतेंदु हरिश्चंद्र का नाम उनके साहित्यिक योगदान के लिए उस भाषा के पाठक आदर से याद करते हैं जिस भाषा को उन्होंने समृद्ध किया। वे पूरे विश्व की थाती बन‌ जाते हैं।

कल्याणपुरी, दिल्ली (शाहदरा संसदीय क्षेत्र) में कई दशकों से रह कर जिस मनीषी ने विश्व भर में आयुर्वेद और योग पर हिन्दी तथा अंग्रेजी में सबसे ज्यादा पुस्तक प्रकाशित की हैं, उस अद्भुत सरस्वती पुत्र का नाम है आयुर्वेदाचार्य डा. हीरालाल शर्मा जी। भगवान विश्वकर्मा के इस विश्व विख्यात वंशज की पुस्तके भारत, नेपाल और श्रीलंका के आयुर्वेदिक कालेजों में पढ़ाई जाती है। इसी से आप समझ सकतीं हैं।

उन्होंने मांग की है कि कल्याणपुरी, शाहदरा दिल्ली से ITO जाने वाली सड़क का नाम "आयुर्वेदाचार्य डा. हीरालाल शर्मा मार्ग" रखा जाए। यह दिल्ली सरकार की इस महान लेखक को सम्मान देकर दिल्ली के लेखकों के साहित्यिक योगदान को मान्यता देने का अनुकरणीय निर्णय होगा।