सतीश पुनिया का जन्मदिन सामाजिक सरोकार से मनाया

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भाजपा नेता, हरियाणा प्रभारी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया का जन्मदिन सामाजिक सरोकार से मनाया। श्री गाँधी गौशाला में गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया, सिविल लाइन स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पेड़ लगाया गया। श्री जगदीश सेवा संस्थान में दिव्यांग बालको को भोजन परोसा गया।एवं सतीश पुनिया की लंबी उम्र की कामना की।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, देवली उनियारा भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, बेनी प्रसाद जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, धर्मेंद्र सिंह राजावत, हंसराज धाकड़, कमलेश यादव, हनुमान बैरवा, अंकित बगड़ी, धारासिंह फागना, लोकेश गुप्ता, अंजलि गुप्ता, शिवराज गोरा,रामकिशन गुर्जर, बालकिशन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।