महिला सदन में सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण वर्कशॉप

www.daylife.page 

जयपुर। राज्य महिला सदन जयपुर में बधिर आवासनियों की समस्याओं को समझते हुए राज्य महिला सदन की अध्यक्ष जाहिदा शबनम ने सभी के लिए सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया ताकि किसी भी विपरीत परिस्थितियों, चुनौतियों का सामना करने में आवासनियां सक्षम हो सकें।

साथ ही वो पीड़ित आवासनियाँ जिन्हें कानूनी मदद चाहिए उनको कानूनी सहायता, परामर्श दिया गया। यह बात महिला सदन की अध्यक्ष जाहिदा शबनम ने एक प्रेस नॉट में कही।