जयपुर। राजस्थान सरकार ने डॉ.जाहिदा शबनम को राज्य महिला सदन जयपुर की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है। जाहिदा शबनम एक सामाजिक कार्यकर्ता है, वे समाज, शिक्षा, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्य क्र रही है। जाहिदा को महिला सदन के अध्यक्ष मनोनीत करने पर महिलाओं में खुशी की लहर नज़र आ रही है। लगातार डॉ.जाहिदा को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। नियुक्ति पत्र में पांच अन्य महिलाओं को भी महिला सदन का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद जाकिर खान ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया और डॉ.जाहिदा शबनम को राज्य महिला सदन का अध्यक्ष बनाने पर उन्हें बधाई दी।