पत्नियों ने पति व पतियों ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

जाफ़र लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखी और रात में चंद्रमा देखने के बाद व्रत खोली। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है इस साल चतुर्थी रविवार को थी। इस बार 5 साल बाद करवा चौथ पर रविवार को शुभ योग बन गया हैं। वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ पंडितों के अनुसार इस बार करवा चौथ रविवार को आने से रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित रहा सूर्य देव आरोग्य दीर्घायु का आशीर्वाद प्रधान किया इसलिए महिलाएं इस दिन चंद्रमा के साथ सूर्य देव का भी पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की हैं। 

पति भी रखें व्रत

अबकी बार कुछ युवक अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखकर उनकी ख़ुशहाली व लम्बी उम्र की दुआएं की हैं। ओम चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन राजस्थान व जयपुर जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा राजस्थान, ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल डोडवाडिया, ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार घोसलिया, ग्राम विकास अधिकारी फूलचंद रेवाड़ आदि ने बताया कि हम सब मित्र मंडली इस बार कुछ नया किया हैं पत्नियों की ख़ुशहाली व लम्बी उम्र के लिए हमने भी व्रत रखा हैं तथा उनके लिए नए नए उपहार लेकर उनको दिए है।