प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर राज्यपाल मिश्र की शुभकामनाएं
साभार : सांकेतिक फोटो 

www.daylife.page

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।

राजयपाल मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में नवीन सांस्कृतिक परम्पराओं का ही सूत्रपात नहीं हुआ है बल्कि विश्व भर में भारत की विशिष्ट पहचान बनी है। मिश्र ने सनातन भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों के साथ सशक्त, सम्पन्न और गौरवमय भारत के नव निर्माण के लिए किये उनके कायोर्ं की सराहना भी की।